
उन्नाव (उ.प्र) किसान पाठशाला के अंतिम दिन किसानों को बीज भंडारण तकनीकि व चूहों द्वारा फसलों को बर्बादी से बचाने के उपाय बताए.

[✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.)] किसान पाठशाला के अंतिम दिन आज बिघापुर से आये हुए कृषि तकनिकी सहायक कुलदीप सिंह ने किसानों को बीज भंडारण तकनीकि व चूहों द्वारा फसलों व अनाज की बर्बादी को रोकने की बिधि बताई पाठशाला में पहुँचे रुद्रपुर व कंधियानी के किसानों बोधासिंह, कृपाशंकर, नरेंद्र बहादुर, गंगासहाय, बच्चउ, शिवकुमार, अलोपी, बलवंत, रघुनाथ द्वारा ग्राम प्रधान रुद्रपुर शिवबहादुर व कृषि तकनीकी सहायक कुलदीप सिंह के समक्ष गांव में बाजार लगवाने की बात रखी।
जिससे कि क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य व उनको रोजगार मिल सकेगा, तथा ग्रामीणों को सब्जी तथा अन्य आवश्यक सामग्री लेने के लिए ज्यादा दूर भी नही जाना पड़ेगा।

जिस पर प्रधान व पंचायत के सदस्यों द्वारा अमानखेड़ा में बर्षो से बनी बाजार जोअब खंडहर हो रही है में नए साल से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को लगवाने की बात कही जिससे वँहा पर उपस्थित किसानों व ग्रामीणों ने तालियों के साथ स्वागत किया।





Recent Comments