बहन की शादी में आए बरातियों एवं अतिथियों को भेंट किए पौधे
*वधू भी अपने बाबुल का घर छोड़ पिया के घर रवाना होने से पहले अपने पिता के घर के आंगन में एक आम का पौधा लगाकर लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश दे गई।


छपरा : दिनांक 01 मई 2018 को फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया की पहल पर अगौथर सुंदर इसुआपुर निवासी बिरन पंडित के सुपुत्री अनीता की शादी को लेकर चैनपुर छत्तर टोला छपरा से बारात लेकर पधारे दिनेश पंडित के सुपुत्र राकेश कुमार की शुभ विवाह में आए बरातियों को वधू पक्ष नंदलाल पंडित की तरफ से वर पक्ष से आए सभी बरातियों को एक एक फलदार एवं छायादार पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया गया इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे माननीय विधायक मुंद्रिका प्रसाद यादव को भी एक पौधा भेंट किया गया इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए माननीय विधायक एवं ग्राम पंचायत अगौथर सुंदर के पूर्व मुखिया आलोक कुमार पांडे ने कहा कि यह रस्म एक अनूठा भेंट के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु एक अच्छी पहल है अतः हर किसी को ऐसे शुभ अवसर पर अपने अतिथियों को उपहार स्वरूप पौधा भेंट करना चाहिए इस मौके पर लड़की वालों की तरफ से सिंगल पंडित सतीश पंडित राकेश पंडित अवधेश पंडित अखिलेश कुमार, मकेशर पंडित ,राष्ट्रपति से सम्मानित मंटू कुमार यादव मनीष कुमार सिंह रंजन यादव रंजीत कुमार गुड्डू कुमार गजेंद्र हरिराम पंडित गोलू आदि लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया.फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के समर्पित सदस्य मक्केश्वर पंडित के बहन की शादी थी ज्ञात हो कि 1 मई को मक्केश्वर पंडित का जन्मदिवस भी था वह अपने जन्मदिवस को रक्तदान दिवस के रूप में मनाते थे अब की बार अपनी बहन की शादी को यादगार बना दिया
बहन की शादी में आए बरातियों एवं अतिथियों को भेंट किए पौधे




Recent Comments