मठ के जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर साधु ने डीएम से किया शिकायत
तरैया(सारण)03.06.2018:
उसरी बजार स्थित प्राचीन कालीन कबीरहा मठ का जमीन दबंगो और असमाजिक तत्वों द्वारा कब्जा करने को लेकर एक शिकायत प्रतिवेदन मठ के पुजारी देवनाथ दास ने सारण डीएम को दिया है।जिसमे मठ के जमीन का अतिक्रमण रोकने एवं अतिक्रमण हटाने की मांग की गयी है।पुजारी का कहना है कि मठ का 12 बीघा 10 धुर जमीन है जिसे स्थानीय दबंग लोगो द्वारा धीरे धीरे अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मठिया का केला एव शिसम का पेड़ भी जबरन काट लिया जाता है।पुजारी का कहना है कि जब मैं इसका विरोध करता हूँ तो मुझे जान से मारने की धमकी मिलती है।मठ का इतना जमीन होने के बाद भी पुजारी के जीवन यापन और भगवान की पूजा अर्चना में कठिनाई हो रहा है।पुजारी ने अपनी सुरक्षा और मठ के जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग डीएम से की है।दिए गए शिकायत प्रतिवेदन पर पुजारी सहित ग्रामीण फुलेना राय, रामचन्द्र राय, भुटन भगत,हाफिज अहमद,रामबाबु दास, रामधार राम,राजकुमार दास सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।