उधार माँगने पर दुकानदार ने ग्राहक पर फेंका गर्म तेल
डोरीगंज/सारण -:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के धनौरा बाजार मे उधार माँगने पर दुकानदार द्वारा ग्राहक पर गर्म तेल फेंक देने का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे ग्राहक डोरीगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी बलुआ गाँव निवासी संजय राय ने अवतार नगर थाने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उसने आरोप लगाया है कि धनौरा बाजार पर धनंजय साह उर्फ मुड्डा साह के दुकान पर जब मै उधार समोसा माँगा तो उसने देने से मना कर दिया जिसके बाद जब मै समोसा के बदले मोबाइल गिरवी रखने की बात कही तो दुकानदार धनंजय साह मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मेरे शरीर पर खौलता तेल फेंक दिया जिससे मेरा शरीर जल गया और मै बुरी तरह जख्मी हो गया ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले मे कार्यवाई की जा रही है ।




Recent Comments