अमृतसर रेल हादसे में मारे गए लोगों को राजद कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च भी निकाला

संवाददाता, बिदूपुर (वैशाली)

बिदुपुर के राजद कार्यकर्ताओं ने पंजाब के अमृतसर में रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। अमृतसर के जोड़ा बाजार के निकट रावण बध देखने के दरम्यान हुवे रेल हादसे में मारे गए लोगों के प्रति बिदूपुर पुरानी पोस्ट आफिस से कैंडल मार्च जुलूस निकाल कर हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग होते हुए बिदूपुर बाजार स्थित गाँधी चौक आकर मृतकों को श्रंद्धाजलि दी। इस दौरान बाजार स्थित गाँधी चौक पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए लोगो ने ईश्वर से प्रार्थना किया।

राजद प्रखण्ड अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये घटना पूरी दुनिया के दिल को दहला देनी वाली है। वही राजद के प्रखण्ड उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमे कोई राजनीति नही करनी चाहिए तथा हम राजद के सभी कार्यकर्ता इस दुख की समय उनके परिजनों के साथ है और उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि इस घटना में जो भी दोषी हो उसे कड़ी सजा दी जाए। कैंडिल मार्च में युवा राजद के अजय यादव पिन्टू यादव,सुकेश कुमार,कुंदन सिंह,मुन्ना सिंह,छोटु यादव,नितेश यादव, युवराज यादव आदि राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।