‘बदलो बिहार जनसंवाद’ कार्यक्रम स्थगित

छपरा (सारण)। सूबे में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले और फलस्वरुप अनेक जिलों में लाकडाउन की स्थिति को देखते हुए भारतीय सबलोग पार्टी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित ‘बदलो बिहार,बनाओं बेहतर बिहार जनसंवाद का कार्यक्रम
फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।स्थिति अनूकूल बनते जल्द ही कार्यक्रम की पुन: घोषणा की जाएगी।

गौरतलब हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन सारण प्रमंडल के तीनों जिलों में दिनांक 12 जूलाई से शुरु होने वाली थी जिसे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा,भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अरुण कुमार,पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद नागमणि,समेत अनेक राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेताओं द्वारा सभा को संबोधित किये जाने थे।लेकिन,अनेक जिलों में लगे दूबारा लाकडाउन के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा है। सारण प्रमंडल के सभी पत्रकार मित्रों से आग्रह है कि अपना सहयोग बनाए रखें। प्रमोद सिंह टुन्ना प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता भारतीय सबलोग पार्टी बिहार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।