उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण हेतु विधायक ने किया भूमि पूजन
अमनौर/सारणः शहर से लेकर गांव तक सभी को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने तथा शिक्षा व्यवस्था को और समृद्ध बनाने की ओर सरकार अग्रसर है. नीतीश कुमार व सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार सभी क्षेत्रों में चौमुखी विकास हो रही है. उक्त बातें रविवार को प्रखंड के आदर्श राजकीय मध्य विधालय, रसुलपुर का उच्च माध्यमिक विद्यालय अपग्रेड होने के बाद भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन करने के दौरान स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कही .उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के विकास के लिए संकलित है. जिसको लेकर तेजी से काम किया जा रहा है. जहां सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल, पुल,पुलिया,भवन,छठ घाट सहित अन्य जनकल्याणकारी कार्य तेज गति से हो रहे हैं. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण व पुजा पाठ के साथ नारियल फोड़कर भूमिपूजन किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से विधालय के प्रधानाध्यापक अशोक सिंह,पूर्व प्रधानाध्यापक विपिन बिहारी सिंह,वार्ड सदस्या सरस्वती देवी,भाजपा के दक्षणी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सोनी,उपाध्यक्ष मोहन ठाकुर,बच्चा ठाकुर, राकेश सिंह,जीतू दुबे,सुनील कुमार,शंकर पांडेय,घोष सिंह,उमेश ठाकुर,धर्मेंद्र राय, रंजन सहनी, नीरज सिंह,उत्तिम चंद राय समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
Recent Comments