अमनौर में एनसीसी कैडेटों ने उत्साह पूर्वक मनाया एनसीसी दिवस अमनौर/सारणः प्रखंड के अमनौर उच्च माध्यमिक विद्यालय इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को एनसीसी दिवस धुमधामव उत्साह पूर्वक से मनाया गया. 7 बिहार बटालियन एनसीसी, छपरा के सामावेशी पदाधिकारी कर्नल एन एल एस यादव के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी दिवस के मौके पर एनसीसी गीत, सेल्यूट के विभिन्न नमूने के साथ जोश भरे कारनामे प्रस्तुत किए .मालूम हो कि एनसीसी दिवस नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है .एनसीसी पदाधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह ने सभी एनसीसी कैडेटो को हौसला अफजाई किया तथा देश पर किसी प्रकार के मुसीबतों से डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर धीरज कुमार, विशाल कुमार ,अमृत कुमार ,रितिक कुमार, प्रमोद कुमार, अशमित सिंह, समीर अहमद ,नीरज कुमार ,अभिमन्यु कुमार, अंशु कुमार, नरेंद्र कुमार, शुभम कुमार, आकाश कुमार, विकास कुमार, विद्या कुमारी ,नेहा कुमारी, निशा कुमारी ,प्रियंका कुमारी ,खुशी कुमारी, अनिता कुमारी, निकी कुमारी आदि दर्जनों एनसीसी कैडेट शामिल थे.
Recent Comments