पंचायत स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाये अपनी प्रतिभा
अमनौर/सारणः प्रखंड क्षेत्र के धरहरा खुर्द पंचायत के केशव ब्रम्हस्थान शेखपुरा डीह में पंचायत स्तरीय स्कूली बच्चों का क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया.इसमें वर्ग पांच से आठ वर्ग के बच्चों के बीच जमुना,नील,सतलज नाम के तीन ग्रुपो के बीच सैकड़ो सामान्य ज्ञान का प्रश्न पूछे गये.जहांं जमुना ग्रुप के कुणाल कुमार,रवि राज तथा शिवम कुमार ने 180 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया. वही नील ग्रुप के कुंदन कुमार,अभय कुमार ने 170 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया.जबकि सतलज ग्रुप के हंशिका कुमारी,बीयूटी कुमारी तथा रिशव कुमार ने 160 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे. वहीं नवम एवं दशम वर्ग के गंगोत्री,गोदावरी तथा सरयु ग्रुप को शामिल किया गया था. कार्यक्रम के शुरुआत मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने फीता काट कर किया.कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय तथा संचालन विराट कुमार सिंह उर्फ अभिषेक सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया किरण देवी,आयोजक मंडल के नितेश कुमार मिश्रा,चंद्रमोहन सिंह, पूर्व प्राचार्य ब्रमानंद पांडेय, मुखिया पति बसंत सिंह,पैक्स अध्यक्ष गणेश सिंह,शिक्षक नवीन पूरी,बिनोद मांझी,सुजीत गुप्ता,वकील अहमद,रोहित कुमार आदि लोग उपस्तित थे.क्यूज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी स्कूली बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया.
Recent Comments