मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड बीजेपी के पूर्वी मंडल के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर अनिल शर्मा को राजीव रंजन सिंह सहित पूर्वी मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और फूल माला से स्वागत किया । इस अवसर पर अनिल शर्मा ने कहा कि अपने कार्यकाल में पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रुप में काम किया है। पिछड़े समाज को संगठित कर पार्टी के साथ जोड़ने में मेहनत किया था। इसके इनाम में पार्टी ने दूसरे कार्यकाल में भी काम करने का अवसर दिया है । इस अवसर पर उपस्थित लालबाबू सिंह, अरविंद सिंह, मनोज साह, सुरेंद्र राम, राजीव रंजन सिंह, धनेश्वर उपाध्याय, कविता देवी, सविता देवी, आभा देवी, संजू देवी, कृष्णावती देवी, अनुज कुमार गुप्ता , संजीव कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, मुन्ना प्रताप कुशवाहा, विजय पंडित, राजदेव साह, अंबिका मांझी, राजेंद्र पंडित सहित अन्य बे अपनी बधाई दी है ।