आप विधायकों की गिरफ्तारी से पार्टी कार्यकर्ताओ में रोष

छपरा(सारण) आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने दिल्ली में आप के अल्पसंख्यक विधायक अमानतुल्लाह खान और दलित विधायक प्रकाश जारवाल की गिरफ्तारी पर गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि केंद्र, आप विधायको को झूठे मुकदमों में फंसा कर लगातार परेशान करने का काम कर रही है।पिछले दो वर्षों में पहले आप के 17 विधायको को मनगढंत आरोपो में फंसाकर गिरफ्तार किया गया । फिर मीडिया में खबर चलवाकर छवि घुमिल कर रिहा कर देना इनकी नीयति का सबूत है।

दिल्ली में मुख्य सचिव द्वारा भाजपाईयो के इशारे पर आप विधायकों पर मारपीट का झूठा आरोप लगाना इसी षड्यंत्र का हिस्सा है।अरविंद केजरीवाल सरीखा व्यक्त्तिव भला अपने घर पर ऐसी घटनाओं को क्यों अंजाम देंगे ?मारपीट करना हमारी राजनीति का हिस्सा नही है।हम तो गांधीवादी विचारधारा और आंदोलन के तरीकों के हिमायती हैं।श्री टुन्ना ने कहा कि एक द्वेषपूर्ण साजिश के तहत किसी प्रकार की तनख्वाह और सरकारी सुविधा नही ले रहे हमारे 20 विधायको को लाभ के पद पर होने का झूठा हवाला देकर उनकी विधायकी रद्द कर दी गयी । जबकि देश के अन्य भाजपा शासित राज्यो के अनेकों विधायक आज भी लाभ,तनख्वाह और सरकारी सुविधाओं का उपभोग करते हुए अपने पदों पर बने हुए हैं।यह देश मे लोकतंत्र के दोहरे मापदंड को लागू करने का प्रयास है ।जिसका आम आदमी पार्टी कड़ा विरोध करती है।




Recent Comments