विवेक कुमार की रिपोर्ट:-
चनपटिया : नगर पंचायत के वार्ड संख्या 09 में मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से राहगीर सहित स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।तकरीबन लाखों की आबादी वाले इस नगर पंचायत में नाले की समुचित व्यवस्था होते हुए भी जलनिकासी बहुत बड़ी बाधा है जिससे इलाके में सालों भर गंदगी बरकरार रहता है।इस पथ से प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि व आला अधिकारियों की टीम भी गुजरती है।इन सब के बावजूद जनप्रतिनिधि व अधिकारी देखकर भी अनभिज्ञ हैं।यह नप का ही नहीं,बल्कि जिले के कई शहरों का मुख्य मार्ग है।इस स्थिति में लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सबसे ज्यादा परेशानी बाजार करने वाले लोगों को हो रही है।इन नालियों से निकलने वाली दुर्गंध युक्त पानी से होकर राहगीर गुजरने को विवश हैं।पैदल राहगीर तक इस कचरे से दूरी बनाकर चलने लगे हैं।बरसात होते ही पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर जाता है।दो पहिया वाहनों एवं साइकिल की लाइन लग जाती है क्योंकि कोई भी इस कचरे से होकर नहीं चलना चाहता है।हर किसी के बीच सड़क से गुजरने की चाहत में रास्ता जाम हो जाता है।शहर हो या मुख्य सड़क अतिक्रमणकारियों के हौसले काफी बुलंद हैं।अतिक्रमण के कारण ही निकास की नाली जरूरत से काफी संकीर्ण है।नतीजा नाली का पानी सड़क पर बहता है।





Recent Comments