एकमा स्टेशन पर 1 मिनट रुकेगी पाटलिपुत्रा तो दाउदपुर में 2 मिनट रुकेगी मौर्या एक्सप्रेस, ये है समय सारणी
विनीत कुमार, छपरा
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत छपरा सिवान रेलखण्ड पर पड़नेवाले एकमा दाउदपुर रेलवे स्टेशन पर जिन ट्रेनो का ठहराव हुआ है उनका नोटिफिकेशन मंगलवार को जारी कर दिया गया। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पाटलिपुत्रा से चलकर लखनऊ जानेवाली 12529/12530 सुपरफास्ट एक्सप्रेस एकमा स्टेशन पर एक मिनट रुकेगी वही गोरखपुर से चलकर हटिया जानेवाली 15027/15028 मौर्या एक्सप्रेस दाउदपुर रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी।

इन दोनों ट्रेनो का यह ठहराव 25 जनवरी से शुरू हो जाएगा।
ये है समय सारणी :-
रेल विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन 14/2019 के अनुसार पाटलिपुत्रा से चलकर लखनऊ जानेवाली 12529 का एकमा रेलवे स्टेशन पर आने का समय 17:52 जबकि प्रस्थान का समय 17:53 बजे निर्धारित किया गया है जबकि लखनऊ से चलकर पाटलिपुत्रा जानेवाली 12530 का एकमा स्टेशन पर आगमन का समय 12:20 जबकि प्रस्थान का समय 12:21 बजे होगा। अर्थात एकमा रेलवे स्टेशन पर यह सुपरफास्ट ट्रेन 1 मिनट के लिए रुकेगी।

वही दाउदपुर रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर से चलकर हटिया जानेवाली 15028 मौर्या एक्सप्रेस के आगमन का समय 10:34 जबकि प्रस्थान का समय 10:36 होगा वहीं हटिया से चलकर गोरखपुर जानेवाली 15027 मौर्या एक्सप्रेस का दाउदपुर में आगमन का समय 12:26 जबकि प्रस्थान का समय 12:28 निर्धारित किया गया है। दाउदपुर रेलवे स्टेशन पर मौर्या एक्सप्रेस दो मिनट के लिए रुकेगी।
इन ट्रेनों के ठहराव से लोगों में हर्ष है।