
जलालपुर (सारण) : भाजपा मंडल अध्यक्ष जलालपुर के लिए होने वाले चुनाव के लिए छ: दावेदारों ने नामांकन कराया है। शुक्रवार को जलालपुर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के परिसर स्थित खेल भवन स्थित कैम्प कार्यालय में दावेदारों ने अपना नामांकन का प्रपत्र भरा ।अध्यक्ष पद के लिए किए नामांकन कराने वालों में मनोज पांडेय, ढुनमुन सिंह, गुड्डू चौधरी उर्फ विनीत कुमार, राजेश दूबे अमृतेश सिंह तथा हरेंद्र कुमार ठाकुर शामिल हैं ।नामांकन के समय मंडल प्रभारी संजय कुमार सिंह, मंडल पर्यवेक्षक विनायक ओझा उमेश तिवारी सुबोध दूबे राजेश दूबे, रामबाबू मांझी, चेत नारायण मांझी, नियोगी शर्मा ,वीरेंद्र कुमार, के डी तिवारी सहित कई अन्य उपस्थित रहे ।अब जिला की कमेटी मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव तथा चुनाव की तिथि पर निर्णय बताएगी।




Recent Comments