माँझी के बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान 43 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो कारों को पुलिस ने किया जप्त

मांझी(सारण): स्थानीय थाना पुलिस ने जयप्रभा सेतु के बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान 43 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो कारों को जप्त कर लिया। वहीं दोनों वाहनों के साथ समेत चार लोग गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने जप्त इनोवा कार से गरखा ले जाई जा रही 28 कार्टन ह्विस्की जबकि इंडिका से पटना ले जाई जा रही 15 कार्टन शराब बरामद की है। जिनमे रॉयल स्टेज, किंग फिशर, टर्बो, ब्लेंडर शामिल हैं।वहीं गिरफ्तार लोगों में बलिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अधिवक्ता नगर निवासी भृगुनाथ सिंह के पुत्र समर प्रताप सिंह, बलिया जिले के ही गड़वार थाना क्षेत्र के खड़िया गांव निवासी सिटी प्रसाद गुप्ता के पुत्र शंकर गुप्ता तथा पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज निवासी कपिलदेव प्रसाद के पुत्र उदय कुमार व पटना के दीघा घाट थाना क्षेत्र के मखदूमपुर निवासी मोहन राय के पुत्र पवन कुमार शामिल हैं।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस सभी वाहनों पर पैनी नजर रख रही थी। तभी बारी-बारी से आती हुई दोनों कारें दिखाई दी। पुलिस को देख कर कार चालक घबड़ाये हुए थे। पुलिस ने जब उन्हें रोक कर सघनता से जाँच की तो दोनों कारों से बड़े पैमाने पर शराब की बरामदगी हुई। बाजार में जप्त शराब की कीमत करीब 6 लाख आंकी जा रही है।