दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिले के साठी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन लीटर चुलाई शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अवधेश झा ने बताया कि गत संध्या चनपटिया-साठी मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक एच.एफ.ड़ीलक्समोटरसाईकिल पर सवार हुसैन मिंया और संतोष महतो नामक व्यक्तियों के पास से चुलाई शराब मिला. दोनों को जेल भेजा जा रहा है.