आवंटन के अभाव में प्रखण्ड कर्मियों का तीन माह से नहीं भुगतान,कर्मी परेशान
तरैया(सारण):11.08.2018।
प्रखण्डकर्मियों का तीन माह से वेतन भुकतान नही हुआ है।वेतन नही मिलने से प्रखण्डकर्मी परेशान है।प्रखण्ड में आवंटन के अभाव में तीन माह से कर्मियों को वेतन नही मिल पा रहा है।प्रखण्ड के एक पिउन ने बताया कि जिले से प्रखण्ड में राशि का आवंटन नही किया जा रहा है।जिस कारण तीन माह से वेतन बकाया है।छपरा जिला विकास शाखा से सम्पर्क करने पर बताया जाता है कि आवंटन डीडीसी के कार्यालय में भेज दिया गया है।और जब वहाँ बात किया जाता है तो कर्यालयकर्मी कहते है कि अभी आवंटन नही आया है।इस तरह प्रखण्ड में राशि आवंटन के अभाव में प्रखण्ड के पदाधिकारी सहित एक दर्जन कर्मियों का वेतन तीन माह से बकाया है।जिस कारण प्रखण्ड लिपिक परेशान है।नाम नही छापने के शर्त पर एक प्रखण्ड के पिउन ने बताया कि उसकी आर्थिक हालत बहुत खराब है।अगर समय पर वेतन भुकतान नही हुआ तो वह शायद अपने बहन के साथ रक्षाबंधन का त्योहार ठीक से नही मना पायेगा।




Recent Comments