सिवान :डीएम ने किया गोपालपुर पंचायत का विभिन्न योजनाओं का  निरीक्षण
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
हुसैनगंज (सीवान) 23 दिसंबर : 
मुख्यमंत्री को आगमन को ले जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक तैयारियां जोरों पर हैं. क्षेत्र में आधी-अधूरी पड़ी योजनाओं को पूर्ण करने के लिये  लगे हुए है.एसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री को सीवान दौरे के दौरान हुसैनगंज प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में अपने सात निश्चय  योजनाओं के अन्तर्गत चल रहे कार्यो की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री आगमन को ले शनिवार को जिलाधिकारी महेंद्र कुमार, एडीएम विभूषण चौधरी, एसडीओ अमन समीर ने दौरा किया. इस दौरान डीएम श्री कुमार ने गोपालपुर पंचायत के जमालहाता के वार्ड नंबर आठ व बारह में घर-घर जा कर शौचालय, नाली-गली आदि की जांच की. तत्पश्चात पंचायत में चल रहे योजनाओं की जानकारी से अवगत होकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. बीडीओ राकेश कुमार चौबे ने बताया की मुख्यमंत्री को आगमन को ले हसनपुरा प्रखंड के सहुली हाई स्कूल का प्रांगण चयनित किया गया हैं. मौके पर वरीय समाहर्ता संदीप कुमार, सीओ राकेश रंजन, एमओ शैलेन्द्र कुमार, मुखिया शिबली हसन, बीडीसी इस्तेयाक अहमद, स्वच्छ्ताग्रही हैदर अली, गयुरमोहसीन उर्फ मुन्ना, शशिभूषण कुमार , गुलाम अब्बास, सब्बू अली, हिना प्रवीन, संजीत कुमार, वारिस अली संग पंचायत के ग्रमीण मौजूद थे.