✍…….परवेज अख्तर (सिवान)

जीरादेई (सिवान) : प्रखंड के विजयीपुर गांव स्थित जयप्रकाश उच्च विद्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि शास्त्री जी जवानों व किसानों के परम हितैसी थे तथा उनकी बहादुरी व ईमानदारी जग जाहिर थी। इस मौके पर वरीय शिक्षक क्रमशः वृजकिशोर यादव, घनश्याम सिन्हा,वंदना सिन्हा, अर्चना सिन्हा,अंगद प्रसाद सहित काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे।