दिघवारा(सारण)।अवतारनगर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में शुक्रवार को गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग में घर में रखा सारा कीमती सामान व कागजात जलकर राख हो गया.परिजनों के अनुसार हजारों मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है.मिली जानकारी के मुताबिक मधुपुर गांव निवासी व रिटायर जवान पुरुषोत्तम कुमार सिंह के मकान में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण लग गयी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.आग की लपटों को घर से निकलता देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और मौके पर पहुंचे ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए.घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका.इसी बीच दमकल वाहन भी पहुंच गया था.मगर तब तक घर में रखा सारा कीमती सामान आग की भेंट चढ़ गया था.