मढौरा मे शांतिपूर्ण समाप्त हुआ इंटर परीक्षा ..मैट्रिक परीक्षा की तैयारी मे जुटा प्रशासन
▶छः परीक्षा केंद्रो से कुल 2 परीक्षार्थी छात्राओं का हुआ था निष्कासन
मढौरा (सारण)
अनुमंडल मुख्यालय मे छः परीक्षा केंद्रो पर इंटर परीक्षा में कुल 2 परीक्षार्थीयों के निष्कासन को छोड़कर कुल मिलाकर शांतिपूर्ण और कदाचार रहित परीक्षा कराने मे प्रशासन पूरी तरह सफल रहा ।ज्ञात हो की शहर मे छः परीक्षा केंद्रो पर साढ़े छः हजार से भी अधिक केवल छात्रायें परीक्षा दे रही थी । सभी केंद्रो पर अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्टे्ट के साथ पर्याप्त संख्या मे पुलिस बल तैनात किये गये थे । इसके साथ ही वरीय अधिकारियों की टीम लगातार केंद्रो के निरीक्षण मे लगे हुये थे । शुक्रवार को इंटर की परीक्षा की समाप्ति पर एसडीओ संजय कुमार राय ने बताया की पूरी परीक्षा अवधि मे प्रशासन की तत्परता और मुस्तैदी से शांतिपूर्ण और कदाचार रहित परीक्षा सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया । एसडीओ श्री राय ने बीते इंटर की परीक्षा पर संतोष जताते हुये कहा की अब मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी मे प्रशासन जुटा हुआ है । उसकी भी सारी तैयारी ऐसी होगी की इंटर की परीक्षा जैसा ही शान्तिपूर्ण और कदाचार मुक्त सम्पन्न हो ।