आरा में दो पत्रकारों की हत्या से आक्रोश, एबीपीएसएस के सारण इकाई ने राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

छपरा(सारण):आरा में कल दो पत्रकारों नवीन सिंह तथा बिनोद सिंह को पूर्व मुखिया पति हरसु मियां द्वारा स्कॉर्पियो से कुचल कर मार दिये जाने से जिले के पत्रकारों में ब्यापक आक्रोश ब्याप्त है।मालूम हो कि पुरानी रंजिश को लेकर मुखिया पति ने कुचलकर मार डालने की धमकी दी थी।आज सारण के समाहर्ता को पत्रकारों ने बिहार के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंप कर मुकदमे का स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को फांसी की सजा दिलाने मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा तथा सरकारी नौकरी देने व राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग की।ए बी पी एस एस के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में ग्यापन सौंपने गये पत्रकारों में मनोज सिन्हा अमित कुमार मनोज कुमार सिंह।लहर चक्र।तथा मनोनीत मानवेन्द्र आदि शामिल थे।




Recent Comments