किसान चौपाल में दी जाएगी कृषि योजनाओं की जानकारी
#परवेज अख्तर/सिवान:
मैरवा (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के मुड़ियारी पंचायत के
प्राथमिक विद्यालय कोरड़ा के परिसर में किसान चौपाल
लगाकर सोमवार को किसानों को कृषि संबंधित जानकारी दी गई।
कृषि योजनाओं की जानकारी देने को किसान चौपाल सभी
पंचायतों में लगेंगे। इसके लिए कार्यक्रम निर्धारित किया जा
चुका है। कूड़ा में लगाए गए किसान चौपाल में रबी खरीफ
और गरमा फसलों की आधुनिक तकनीक पर आधारित खेती
के तरीके, सरकार द्वारा उपलब्ध खाद, बीज,
कृषि यंत्र के उपयोग और इसपर सरकार से मिलने
वाले अनुदान दर की जानकारी दी गयी। साथ ही
मृदा जांच कराने के फायदे, मृदा हेल्थ कार्ड बनवाने
और इसके आधार पर मिट्टी के पोषक तत्वों की कमी दूर
करने के उपाय भी बताए गए। किसान चौपाल प्रत्येक
पंचायत में लगेगा, लेकिन इस बार पंचायत के उस गांव
में किसान चौपाल नहीं लेगा जहां पिछले साल चौपाल लगा था
—




Recent Comments