पुलिस ने 5 शराबियों एवं 2 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद

परवेज अख्तर

कटेया,गोपालगंज ।

कटेया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से 5 शराबियों एवं 2 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया।
बताया जा रहा है कि पुलिस सहायक अवर निरीक्षक महावीर उरांव शनिवार के दिन गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के कोईसा शांति मोड़ पर वाहन जांच के क्रम में शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार शराबी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी बुधन भर एवं कोईसा खुर्द निवासी रंजीत राम बताए जा रहे हैं।
दूसरी तरफ पुलिस सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार शनिवार की शाम बनकटा चेक पोस्ट पर वाहन जांच कर रहे थे। उसी दौरान यूपी की तरफ से बाइक से 2 लोग आते हुए दिखाई दिए। जो पुलिस की गाड़ी को देख भागने का प्रयास किए। जिन्हें बल के सहयोग से पकड़ा गया। उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। नाम पता पूछने पर थाना क्षेत्र के बगही निवासी शफी आलम एवं भोपतपुर निवासी इंदल चौधरी बताएं। पुलिस ने दोनों लोगों की जेब की तलाशी ली तो 375ml की एक एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उसी दौरान एक व्यक्ति पैदल शोर-शराबा करते हुए आ रहा था। जो पुलिस को देख भागने लगा जिसे बल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी विंध्याचल मंडल बताया।उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। पुलिस ने पकड़े गए उक्त सभी लोगों को चिकित्सीय जांच के लिए रेफरल अस्पताल कटेया लाई। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि की। पुलिस ने पकड़े गए उक्त लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही बरामद शराब को जप्त कर थाने लाई एवं आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।