बेतिया – गौनाहा:– *सहोदरा मेला से नेपाली बाईक चोरी कर भागते चोर को पकड धुनाई के बाद पुलिस के हवाले किया गया*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा मेला से एक मोटर साइकिल चोर को मेला में आये लोगों ने पकड़ धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार महादोपट्टी नेपाल निवासी रामशरण ख्वास के बीस वर्षीय पुत्र संजित ख्वास मेला देखने अपने दोस्तो के साथ बाईक से सहोदरा पहुंचे थे । बाईक राम जानकी मंदिर धर्मशाला में लगा कर पुजा अर्चना करने मंदिर चले गये । वापस लौटते समय उन्होने देखा कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के अजुआ सुगौली निवासी पुर्नवासी राम के 35 वर्षीय पुत्र कमलेश राम उसकी बाईक नम्बर ना25प 9986 को चला के तेजी से भागने का प्रयास कर रहा है । चोर चोर के शोर करने पर कुछ ही दुरी पर उक्त चोर को मेला में आये लोगो के सहयोग से पकड लिया गया । धुनाई के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया ।
सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इस सहोदरा मेला से अभी तक इस साल लगभग पांच बाइक की चोरी हो चुकी है ।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि बाइक चोर को मेला में आये हुऐ लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है मेला से पुर्व में चोरी हुऐ बाईक में इसकी संलिप्तता हो सकती है ।