
विभूतिपुर:भाजपा के शक्ति केंद्र की बैठक हुई संपन्न।
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
विभूतिपुर समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर दक्षिण मंडल के खास टभका उत्तर, खास टभका दक्षिण, टभका शक्ति केंद्र में शक्ति केंद्र की की बैठक क्रमशः मध्य विधालय कोरब्धा टभका, मध्य विधालय कमराइन, और उच्च विधालय टभका में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री सुशील चौधरी ने कार्यक्रम में आगामी कार्यक्रमों को जनता के बीच रखा।कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बूथ प्रभारी, BLA 2 आपेक्षित थे।श्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आपलोग नियमित रूप से संगठन के काम को करे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का भी दायित्व सौंपा गया।कार्यक्रम में बूथ पर होने वाले 23 करणीय कार्य भी सम्पन्न करवाने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी डॉ हरि ओम शाही, मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, विश्वनाथ चौधरी तूफान, शिवचंद्र सिंह, श्यामनंदन महतो,रमाकांत यादव, अजीत कुशवाहा, मुरारी झा, रामबालक महतो, राजेश सिंह, नीलमणि सिंह, विकाश सिंह, रंजीत महती, अमरजीत पासवान, राजेश राम, दिनेश ठाकुर, भोला दास, राजीव झा, अनिल झा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments