मढ़ौरा नगर प्रशासन ने की कारवाई, नियमों के उलंघन के आरोप को लेकर एक आलीशान व्यवसायिक भवन के निर्माण पर रोक

मढ़ौरा (सारण) : नगर प्रशासन ने मुख्य बाजार में बन रहे एक व्यावसायिक भवन के निर्माण पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया है। नगर पंचायत से जारी नोटिस में तत्काल काम रोकते हुए कागजात साथ नपं कार्ययालय आने को कहा गया है। कार्यपालक पदाधिकारी मो.जमाल अख्तर नगर पंचायत को एक शिकायत मिली थी कि नगर के व्यवसायी ध्रूव प्रसाद पर साक्ष्य छुपाकर गलत तरीके से नक्सा पास करा लेने की बात कही गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार खाता संख्या 49 सर्वे नम्बर 25 रकबा पांच कट्ठा दस धूर सारण इंजीनियरिग की जमीन है। जमीन पूर्व से विवादित है इस जमीन पर एलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2013 में यथा स्थिति बनाये रखने का एक आदेश निर्गत किया था। इस जमीन को लेकर छपरा कोर्ट में भी एक मुकदमा लंबित है। नगर पंचायत के नियमनुसार किसी भी पूर्व से विवादित जमीन का नक्सा स्वीकृत नहीं करना है। जबकि ध्रूव प्रसाद ने नपं को एक शपथ पत्र के माध्यम से साक्ष्य को छुपाकर जमीन अविवादित और अपने दखल कब्जा बताकर गलत ढंग से नक्सा स्वीकृत करा लिया गया है। इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता ने नपं से नक्शा को अस्वीकृत कर अवैध ढंग से दिन रात कराये जा रहे काम पर रोक लगाने की मांग की है। इस शिकायत के आलोक में नपं ने नोटिस जारी कर काम पर रोक लगाने और स्वीकृत नक्सा और कागजात के साथ कार्यालय तलब किया है। वही एक अन्य गौरीशंकर प्रसाद को भवन निर्माण का काम पर रोक लगाते हुए पंद्रह दिन में नक्सा स्वीकृत कराने का निर्देश दिया है।
▶क्या कहते है कार्यपालक –
नगर पंचायत को गलत ढंग साक्ष्य छुपकर नक्सा पास करा लेने की एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इस सम्बन्ध में ध्रूव प्रसाद को उनके व्यावसायिक भवन निर्माण पर रोक लगाने का नोटिस जारी कर दिया गया है। निर्माणकर्ता को नपं से स्वीकृत नक्सा और अन्य कागजातों के साथ कार्यालय आने को कहा गया है। –
मो. जमाल अख्तर अंसारी ईओ नपं मढ़ौरा
▶साभार : संजीव कुमार /दैनिक भास्कर