बैकुण्ठपुर (गोपालगंज ) स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मबारी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलो में एक पक्ष के फिरोज आलम ने नव लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।जबकि दूसरे पक्ष के सुभाष शर्मा, रामाश्रय शर्मा तथा सुनील शर्मा घायल हो गए।घायलो के बयान के आधार पर काउंटर प्राथमिकी दर्ज की गई है।थाना प्रभारी अमितेश कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।