रोटरी सारण ने लगायी निःशुल्क जाँच शिविर

छपरा।रविवार को शहर के हृदयस्थल थाना चौक पर शहर की जानी मानी संस्था रोटरी सारण ने निःशुल्क जाँच शिविर लगाया जिसमें रक्तचाप,शुगर लेवल,वजन एवं लंबाई को बताया गया।अत्यंत सुबह से ही क्लब के सारे सदस्य इस नेक काम में लग गए थे परिणामस्वरूप सुबह में टहलने वाले बहुत सारे व्यक्तियों ने इस शिविर में अपनी निःशुल्क जाँच करायी एवं रोटरी सारण के प्रति आभार प्रकट किया।इस शिविर में 156 व्यक्तियों का जाँच किया गया तथा जिनका भी रक्तचाप या शुगर लेवल कम या अधिक था उन्हें कार्यक्रम के संयोजक डॉ.रो.मदन प्रसाद एवं रो.डॉ आशुतोष कुमार दीपक द्वारा उचित सलाह दी गयी। क्लब के अध्यक्ष रो.अजय गुप्ता एवं सचिव रो.प्रदीप कुमार द्वारा रोटरी सारण का स्लोगन एक चम्मच कम और चार कदम आगे के महत्व को बताया गया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक चम्मच चीनी और नमक को कम खाएँ तथा ज्यादा पैदल चलें।जाँच कराने वाले ज्यादातर 50वर्ष से ऊपर के व्यक्ति थे।इस कार्यक्रम में राजेश फैशन,पंकज कुमार,सुनील सिंह,अजय कुमार,सुरेन्द्र गुप्ता,दिनेश गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,वासुकी गुप्ता,चन्द्रकान्त द्विवेदी,सोहन गुप्ता,महेश गुप्ता,अनिल कुमार’ पप्पू’,अनिल जयसवाल,कुलदीप कुमार,विजय रंजन,दिलीप पोद्दार सहित डॉ.रामकृष्ण कुमार सिंह एवं के सुमित कुमार सिंह मौजूद थे जिनका काफी सहयोग क्लब को मिला।