मांझी(सारन)। मांझी पूर्बी पंचायत के मुखिया व जदयू के महासचिव नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान को मांझी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के मामले को पार्टी ने गम्भीरता से लिया है तथा पार्टी के नेता इसकी शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करेंगे। गुरुवार को जद यू नेताओं ने प्रखंड के गोबरही में जदयू महासचिव सुनील सिंह के आवासीय परिसर में बैठक आयोजित कर पुलिसिया कारवाई की कड़ी निंदा की। इस मामले को लेकर पार्टी नेताओं ने पुलिस के खिलाफ मांझी प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना आयोजित करने की भी घोषणा की। बैठक में मुखिया नवरत्न प्रसाद को मांझी पुलिस द्वारा असंवैधानिक तरीके से झूठे मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से करने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने कहा कि पुलिस जदयू कार्यकर्ताओ को एक साजिश के तहत परेशान कर रही है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ कारवाई करने के बजाय शराब के तस्करों को कथित रूप से संरक्षण दे रही है। नेताओं ने कहा कि एक सप्ताह में यदि पुलिस अपना रवैया नही बदलती है तो उसके विरुद्ध प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जायेगा। मांझी पुलिस तथा जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों की तथा कथित करतूतों को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हसनैन अंसारी,उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह,गुड्डू सिंह, दयानंद सिंह, अरविंद कुमार,राजेश कुमार, दीपक भारती,पवन कुमार,जय प्रकाश दुबे,मनौवर हुसैन,रत्नेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- सारण: तरैया में पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा: स्नान के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
- पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह का पटना में LJP नेताओं ने किया भव्य स्वागत
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Recent Comments