• विवाद बढ़ने पर एक ने दूसरे को गर्दन पर तेज औजार से घोंप कर दिया था बुरी तरह जख्मी
मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय डबरा के समीप आपसी विवाद में दो मोची आपस में भीड़ गए।जिसमें एक मोची ने दूसरे को तेज औजार से बुरी तरह जख्मी कर दिया।जिसकी इलाज के दौरान स्थानीय रेफरल अस्पताल में कुछ ही देर बाद मौत हो गई।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार की पूर्वाह्न में जूता मरम्मति का काम करने वाले दो मोची आपस में भीड़ गये और विवाद में एक ने दूसरे को चमड़ा काटने वाले तेज औजार से गर्दन पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।जख्मी मोची ने भागकर रेफरल अस्पताल की ओर जाने की कोशिश में डबरा नदी पुल के पास गिर गया जहां से उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचायां गाय।लेकिन इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक मोची बहारन राम इसुआपुर के भिठ्ठी इंद्रजीत राम का पुत्र 30 वर्षीय बहारन राम बताया गया है।जो मढ़ौरा नगर क्षेत्र के नट टोली दलित बस्ती में अपने संबंधी के यहां रहकर मढ़ौरा मेन रोड में फुटपाथ पर अपनी दुकान प्रतिदिन लगाता था।मंगलवार को भी दोनों मोची मेन रोड में आसपास ही दुकान लगाए हुए थे।जहां पर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और एक ने दूसरे को तेज औजार से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। पुलिस ने मौके से आरोपी पकहां नट टोली दलित बस्ती के निवासी चंद्रिका राम के पुत्र राजू राम को गिरफ्तार कर लिया है ।वही शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा गया।




Recent Comments