छपरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा एकता भवन में सेक्टर पदाधिकारियों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यषाला को संबोधित करते हुए कहा गया कि सेक्टर पदाधिकारी यह जान लें कि निर्वाचन प्रक्रिया में उनका दायित्व कितना महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी के द्वारा सेक्टर पदाधिकारियों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों को विस्तार से बताया गया और कहा गया कि निर्वाचन से संबंधित छोटी-छोटी बातों पर नजर बनाये रखें और सभी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर हर तरह की सूचनाएं अनुमंडल पदाधिकारी एवं निवार्ची पदाधिकारी से साझा करें। आगामी विधान सभा आम निर्वाचन 2020 को शांतिपूर्ण एव भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए 315 सेक्टर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है जिन्हें आज उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी गयी।जिलाधिकारी ने कहा कि कुल 1809 भवन में 4239 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें 114 चलंत मतदान केन्द्र भी हैं जबकि 315 सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इस प्रकार एक पदाधिकारी को 12 से 15 मतदान केन्द्र का प्रभार दिया गया है जिसमें भौगोलिक सुविधा का ध्यान रखा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी सर्वप्रथम अपने मतदान केन्द्रों को देख लें और वहाँ उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधा को पूरा करायें। पदाधिकारी भेद्यता पर विषेष ध्यान देंगे तथा दिव्यांग मतदाता को मतदान दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सभी पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह थानों पर अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे और संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे। उसी प्रकार सप्ताह में एक दिन अनुमण्डल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी इसकी समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि सेक्टर पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी को संबद्ध कर दिया गया है जो चुनाव होने तक साथ रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी अभी से अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील होकर लोगों से मिले तथा समास्याओं की जानकारी प्राप्त करें। पूर्व में भी निर्वाचन के समय किसी को डराया-धमकाया गया है तो इसकी सूचना प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने संबद्ध मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध सुविधाओं को देख ले और एएमएफ के तहत इसे सुनिश्चित करायें। मतदान केन्द्रों तक जाने वोली सड़क भी देखेगें और अगर सड़क टूटी हुई है तो वैकल्पिक मार्ग चिन्हित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पदाधिकारी अपने दायित्वों को हल्के में नहीं लेंगे और अपना शत-प्रतिशत योगदान करेंगे। इस अवसर पर जिलधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी विधानसभा क्षेत्र के निवार्ची पदाधिकारी भी उपस्थित थे।