दरौंदा के दावेदार प्रो बी. के.सिंह

पटना(अनूप नारायण सिंह):
इस बार दरौंदा विधानसभा चुनाव की कहानी में बंदूक नही बल्कि किताब है।जो बिहार का इतिहास भी है और असल पहचान भी। इस बार के एनडीए के संभावित प्रत्याशी प्रोफ़ेसर बीके सिंह बिहार के उस जज़्बे से आपको रुबरु करायेगे जिसमें प्यार है,हौसला है और आनंद है।प्रो बीके सिंह की पहचान एक सरल बिहारी टीचर के रूप में हैं जो भारत के असल रूप से आपको रुबरु कराती है।हमारे भारत मे ज्यादातर न बिहारी को उतना सम्मान मिला है न किसी भी टीचर को(प्रैक्टिकल रूप में,किताबों में बहुत मिला है)जबकि दोनों के बिना आपका होना अधूरा है।प्रो बी के सिंह उस जीत का नाम है जिसमें एक संदेश है की शिक्षा आपको कहाँ से कहाँ पहुंचा देती है. प्रो बी के सिंह
एक यात्रा का नाम है जिसके पढ़ाये बच्चे तंग गलियों और टूटी घरों की दीवारों से निकलकर किसी बड़ी कंपनी के बड़े से एसी ऑफिस में प्रेजेंटेशन दे रहे होते हैं।प्रो बी के सिंह .एक ज़िद है जिसने कभी हार न मानने की कसम खा रखी है .प्रो बी के सिंह उत्सव है जो बिहार के कण कण में बसा है ।जहां हम सिर्फ अपने लिए नही बल्कि सबके लिए सपने देखते हैं।प्रो बी के सिंह
एक सेतु है जिसको पार करके आप सरलता से,सहजता से,बिहारीपन से,ज़िद से,मेहनत से मिल लेते है।




Recent Comments