परवेज(सिवान) /नौतन. थाना क्षेत्र नौतन गांव में एक महिला को उसका सामान छीनकर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने थाने से कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता रानी देवी ने बताया कि उसकी शादी 8 मई 2014 को यथाशक्ति दहेज देकर हुई थी. शादी के बाद से ही ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए उत्पीड़न किया जा रहा है. मामले में पति सहित अन्य लोगों के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद दायर किया. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर ससुराल गई. न्यायालय द्वारा सम्मन जारी करने के पश्चात घर से बाहर निकाल दिया गया है. फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है.