सारण/तरैया

तरैया थाने के थानाध्यक्ष राजेश कुमार का तबादला मसरख थाने में हो जाने के बाद तरैया में नए थानाध्यक्ष के रूप में राजीव रंजन कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पर नकेल लगाना एवं शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और क्षेत्र में हमेशा अमन चैन कायम रहे इसके लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।सारण जिले के हरिहरनाथ ओ.पी.से तबादला होकर आए श्री सिंह को एक सख्त थानेदार के रूप में जाना जाता रहा है एवं वहां का उनका कार्यकाल काफी सराहनीय होने के साथ-साथ थाना क्षेत्र के लोगों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार के कारण लोगों में काफी लोकप्रिय रहे हैं।तरैया के पूर्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार का कार्यकाल 2 वर्षों से ज्यादा का रहा और बहुत ही उतार-चढ़ाव वाला रहा था।तरैया में पदस्थापित होने के तुरंत बाद ही रसीदपुर कांड जैसे बड़े मामले उनके सामने आए वही 2020 में कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन एवं विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा।वही शराब के अवैध कारोबारियों पर बार-बार की गई छापामारी क्षेत्र में चर्चा के विषय बनी रहे एवं शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।कार्यभार ग्रहण करने के प्रथम दिन नव पदस्थापित थानाध्यक्ष को दिन भर मिलने वाले और बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा वही यहां से तबादला होकर मसरख गए पूर्व थानाध्यक्ष श्री कुमार को थाना क्षेत्र के लोग दिन भर फोन करके उनके 2 वर्षों से अधिक के कार्यकाल के लिए बधाइयां एवं नए पदस्थापन के लिए शुभकामनाएं देते रहे। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा गुरुवार को पत्र जारी कर के जिले के विभिन्न थानों के 17 थानाध्यक्षों के तबादले का आदेश जारी किया गया था जिसके अंतर्गत तरैया थाने से थानाध्यक्ष राजेश कुमार का पदस्थापन मसरख में हुआ एवं हरिहरनाथ ओपी थाना अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह तरैया के नये थाना अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किए हैं।