बिदूपुर-दो ताजिये जुलूस मेंं लोग आपस में ही भिड़े
✍🏻 न्यूज इनपुट प्रेम कुमार बिदूपुर
वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दो ताजिया जुलूस शुक्रवार को निकालने पर रोक लगा दी गई। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार की देर रात माइल व गाँव के दोनों ताजिया जुलूस निकाल कर खेल रहे थे। खेलनें के दरम्यान दोनों ताजिये जुरूस के कार्यकताओं भीड़ गए। और जमकर एक दूसरे पर रोड़ेबाजी करने लगा। रोड़ेबाजी में कई लोग घायल होने की सूचना हैं। वही बताया गया की कई गंभीर रूप से जख्मी को निजी अस्पताल में इलाज किया गया। एक कि स्थिति नाजुक बताई जा रही हैं। जिसकी सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है। इसकी सूचना पर बिदूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर उनके द्वारा दोनो अखाड़े के खलीफा को समझा बुझा कर शांत करवाया गया। वहीँ थानाध्यक्ष संजीव कुमार और माईल पंचायत मुखिया रणवीर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों द्वारा दोनों पक्ष को आपस में समझौता करवाया गया। समझौते में दोंनो पक्ष अपनी बातों को रखी जिसमें दोनों अखाड़े के खलीफा ने बताया कि शुक्रवार को ताजिये जुलूस नही निकली जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि जुरूस निकलतीं है तो दोनों पक्ष की भिड़न्त हो जायेगा इसको देखते हुए दोनो ताजिए जुलूस पर रोक लगा दी गई हैं।