
अमनौर(सारण)।रविवार को स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी द्वारा अपने आवासीय सभागार में लगायी गयी जनता दरबार में उनसे मिलने के लिए फरियादियों की लम्बी भीड़ लगी रही. जहां विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों की संख्या में फरियादी सांसद से बारी बारी मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा एक लिखित आवेदन भी सौंपा. जहां सांसद श्री रुडी ने समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया. वहीं कई मामलों का निपटारा भी किया. वहीं एक ओर अमनौर के व्यवसायियों ने सांसद से मिलकर पूर्व थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम पर आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत दर्ज किया कि उन्होंने दुर्भावना से ग्रसित होकर जाते जाते पिछले तिथि में झुठा मुकदमा दर्ज करा दिया है. जिसकी वरीय पुलिस अधिकारियों से जांच करवाने की बात कही गई. जहां सांसद श्री रुडी ने इस बाबत पुलिस पदाधिकारियों से बात कर निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया. इस दौरान भाजपा बिधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटु, राकेश सिंह,ई.सतेंन्द्र सिंह,निरंजन शर्मा,बिजय शर्मा,संजीव सिंह,पूर्व मुखिया बिजय कुमार बिद्यार्थी, प्रियरंजन सिंह युवराज सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे.




Recent Comments