
आईटीआई के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में नकल कर रहे 13 छात्रों को उड़नदस्ता टीम ने किया निष्काषित
मढ़ौरा(सारण)
आईटीआई की परीक्षा में नकल करते तीन परीक्षा केंद्र से 13 परीक्षार्थी परीक्षा से निष्काषित कर दिये गये I सभी परीक्षार्थी थर्ड सेमेस्टर के फीटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के बताये गये है I मिली जानकारी के अनुसार मढ़ौरा के चार सेंटर पर एनसीभीटी से संचालित आईटीआई के विभिन्न ट्रेड की परीक्षा शुरू हुई थी I परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में तीसरे सेमेस्टर के थर्ड पेपर में जांच के लिए पहुंची उड़नदस्ता टीम ने तीन अलग अलग सेंटर पर 13 परीक्षार्थी को नकल में लिप्त पाये गये I टीम के द्वारा सभी छात्रों को परीक्षा से निष्काषित कर दिया गया I निष्काषित परीक्षार्थी में सरकारी आईटीआई के पुराने भवन से तीन नए भवन से सात और जेजे आईटीआई से तीन परीक्षार्थी की जानकारी दी गई है I
ロ परीक्षा में सेटिंग का बोलबाला,प्रश्न पत्र के पहले उतर हो जाता है उपलब्ध-
सूत्रों की माने तो आईटीआई की परीक्षा में पूरी तरह से सेटिंग हावी होता है I परीक्षा देने पहुंचने वाले छात्र को प्रश्न पत्र बाद में मिलता है उसके पहले बना बनाया उत्तर का चीट उपलब्ध करा दिया जाता है I परीक्षार्थी भी मजे से मिले चीट से प्रश्नों का हल नहीं करके सिर्फ मिले चीट को कॉपी पर उतार परीक्षा पूरी कर लेते है I
ロसुविधा शुल्क के बदले छात्रों को मिलती है पूरी सुविधा –
परिक्षार्थियो को परीक्षा में सुविधा के लिए व्यवस्था से जुड़े लोग निर्धारित सुविधा शुल्क की वसूली करते है I इस सुविधा शुल्क के बदले परीक्षार्थी को परीक्षा सेंटर पर सभी सुविधा उपलब्ध करा दी जाती है I सुविधा शुल्क का यह खेल भी लाखों रूपये का है जिसे परीक्षार्थी से संबंधित आईटीआई परीक्षा फार्म भरने के साथ ही वसूल लेते है I सूत्रों की माने तो परीक्षा के पहले से प्रश्न पत्र बाहर होता है जिससे परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में प्रवेश के साथ उत्तर भी साथ साथ लेकर पहुंचते है I
ロक्या कहते है एसडीओ –
आईटीआई परीक्षा में नक़ल के आरोप में परीक्षार्थी के निष्काषित होने की जानकारी मिली है I परीक्षा कदाचार मुक्त और स्वच्छ हो इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा I नकल पर रोकथाम के लिए प्रभवी कदम उठाया जायेगा I
– विनोद कुमार तिवारी, एसडीओ मढ़ौरा
साभार – संजीव कुमार,दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण ।




Recent Comments