
अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के द्वारा शोक सभा आयोजित।
रिपोर्ट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर)प्रखंड के साखमोहन में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमे देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नाडिस की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।वही शोक संदेश व्यक्त करते हुए सवर्ण मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शंभू कुमार ने कहा की फर्नाडिस साहब लोकप्रिय गरीबो के हमदर्द थे वे सदैव जाती धर्म क्षेत्र से उपर समाज के लिए काम किये।वे देश के राजनीतिक का शिखर पुरुष थे।उनके निधन से राजनीति जगत ने एक सितारा खो दिया।जिसकी भरपाई संभव नहीं है।उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगा की उनके मार्गो पर चले, और जाति, धर्म,क्षेत्र,एवं वंशवाद से उपर उठकर नए समरस समाज का निर्माण करेगे।शोक व्यक्त करने बालो में सवर्ण मोर्चा के विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष चुन चुन सिंह,सचिव शशिकान्त मिन्टु, मणिकान्त चौधरी,अनामिका भारद्वाज,पुरूषोतम कुमार,लाला किंग सिंह,धनंजय कुमार,निशु कुमार,जुगेश्वर राय,गोल्डेन कुमार ,राधाकांत ठाकुर आदि थे।




Recent Comments