सारण :बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार युवक जख्मी , गंभीर हालत में रेफर
मशरक (सारण)
मशरक-सतरघाट मुख्य पथ पर लखनपुर-हमीदपुर के बीच दो मोटरसाइकल में टक्कर से दो बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गये । घायलो को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया । घायल युवक डुमरसन के बिपीन प्रसाद और धनेश कुमार बताये जाते है।