लू से बचाव एवं उपचार का तरीका सिखाया रोट्रेक्ट सारण सिटी के सदस्यों नें

छपरा :गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी समस्या लू(अशुंघात)की होती है,जिसकी पूरी जानकारी नहीं होने से इससे ज्यादातर लोग प्रभावित होते है खासकर बच्चें।ये बातें कहीं पीडीआरआर रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल ने मौका था रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी द्वारा स्थानीय एस के पब्लिक स्कूल नेवाजी टोला में आयोजित लू(अशुंघात) से बचाव एवं उपचार जागरूकता शिविर का।इस दौरान क्लब के सदस्यों ने बच्चों को लू(अशुंघात) से बचाव के तरीके एवं इसके होने पर एकाएक उपचार का तरीका बारी-बारी से बताया।प्रतिदिन के भोजन में प्याज, नीबूं, आम का कैरी,नीम का पत्ता एवं मिश्री, तुलसी पत्ता इत्यादि के उचित प्रयोग का तरीका भी बताया गया।

इस दौरान बच्चों को प्रतिदिन कितना मिनरल विटामिन की आवश्यकता है इसपर विस्तार से प्रकाश डाला गया।गर्मी के मौसम में लगातार पानी का ह्रास होता है इसमें सादा पानी पीने से सर्वोत्तम ग्लूकोज मिला पानी लेना अच्छा होता है जो शरीर में सभी प्रकार के मिनरल विटामिन को नियंत्रित करता है इसलिए क्लब के सदस्यों ने प्रत्येक बच्चों को ग्लूकोज मिला पानी भी बनाने का तरीका उन्हें सिखाया और पिलाया ताकि वें प्रतिदिन इसे स्वंय से ग्रहण कर सकें और निरोग रहे। इस दौरान रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी के अध्यक्ष रो० निकुंज कुमार, उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप, संयुक्त सचिव निरव कुमार, मो० इरफान अंसारी, अभिषेक कुमार, मो० साहेब विद्यालय के संस्थापक श्री अश्विनी कुमार वर्मा,शिक्षक शुभम् कुमार इत्यादि उपस्थित थें।




Recent Comments