सेविका पद की बहाली के लिए बुलाई गई दूसरी आम सभा की बैठक भी बिन बहाली किये निरस्त

#रंजन बाबा/इसुआपुर (सारण) : प्रखण्ड के डटरा पुरसौली पंचायत के वार्ड संख्या दस के सेविका पद की बहाली के लिए बुलाई गई दूसरीआम सभा की बैठक भी बिन बहाली किये निरस्त कर दी गई ।इस वार्ड में आठ उम्मीदवार है ।जिसमे संख्या क्रम में एक नम्बर पर नरगिस बनो दूसरे क्रम पर मोसरत जिया बानो तथा तीसरे क्रम पर नाजरीन सुल्ताना हैं ।इस बाबत आमसभा में आई प्रबेक्षिका कहकशां रौशन ने बताया कि सेविका की बहाली में वार्ड सदस्य तथा पंच सदस्य का रहना अनिवार्य है ।परन्तु यहां की वार्ड सदस्या सलमा बेगम तथा पंच सदस्या सफीना बेगम पिछले आम सभा तथा आज के आम सभा दोनों में अनुपस्थित रही ।जिसके कारण बहाली की प्रक्रिया नही हो सकी ।इसलिए आज की आम सभा को भी रद्द किया जाता है ।वहीं क्रम संख्या एक उम्मीदवार नरगिस बानो ने वार्ड सदस्या सलमा बेगम पर इस बहाली के लिए दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का लिखित आरोप लगाया है ।जिसमे कहा गया है कि सलमा बेगम का कहना है कि जबतक दो लाख रुपये नहीं दोगी तुम्हारी बहाली नही होगी ।