छपरा विधायक ने लॉन्च किया एंड्रॉयड एप्प, अब सीधे जुड़ेंगे लोग
संवाददाता, छपरा
छपरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने एंड्रॉयड एप्प लांच किया। रविवार को लांच किए गए इस एप्प का नाम Dr CN Gupta एप्प है जिसे आप प्लेस्टोर से लोड कर सकते हैं।
इस बारे में विधायक डॉ गुप्ता ने बताया कि इस एप्प के माध्यम से लोग सीधे जुड़ सकेंगे व उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।

इस दौरान विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव, छपरा नगर निगम की मेयर प्रिया सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, श्याम बिहारी अग्रवाल, निकुंज कुमार, राजेश फैशन आदि उपस्थित थे।




Recent Comments