उसरी बुजुर्ग में जर्जर तार गिरने से उपभोक्ता परेशान

#परवेज अख्तर, सिवान/

हसनपुरा (सीवान) प्रखण्ड के उसरी बुजुर्ग में बिजली का जर्जर तार बार- बार टूट कर गिरने से किसी अनहोनी की अशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अत्यधिक लोड के कारण बिजली का जर्जर तार टूट कर गिरते रहता है।एक माह में करीब पांच छह बार टूटकर गिर गया।लेकिन बिजली विभाग द्वारा कोई ठोस उपाय नहीं किया जा रहा है। कुछ दिन पहले उसरी बाजार में कम क्षमता वाले केबल लगाया गया। लेकिन उसमें भी कनेक्शन नहीं किया गया। रविवार की रात दस बजे एक बार उसरी बाजार में तार टूट कर गिर गया।लोगों ने इसकी सूचना पीएसएस को दिया। लेकिन मोबाइल बंद था। फिर पचरुखी पीएसएस फोन कर कनेक्शन कटवा गया। वहीं अभी तक टूटे हुये तार को नहीं जोड़े जाने से उसरी में 20 घंटा से विद्युत वाधित है। बिजली नहीं रहने से लोग काफी परेशान है।