संजय विजित्वर (हाजीपुर)-असहाय लोग के बीच खाद्य सामग्री वितरण तथा पत्रकारों को किया गया सम्मानित। वैशाली जिला के महुआ-मुजफ्फरपुर रोड में फुलार स्थित काली मंदिर के प्रांगण में हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में विनोद यादव ,प्रदेश संयोजक के नेतृत्व मेंआज कई दर्जन असहाय लोग के बीच खाद्य सामग्री वितरण किया गया जिसमें १२ की संख्या में विधवा,११ दिव्यांग सहित अन्य असहाय लोग शामिल थे।साथ ही महामारी के योद्धा पत्रकार को भी अंग वस्त्र ,फूल माला देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में वैदिक मंत्रोचार एवं यज्ञ -हवन किया गया। मुन्ना चौधरी ,भागवत राय , डॉ महेश राय ,पप्पू कुमार,सरपंच सुमन कुमार,अशोक राय ,नागेन्द्र दास ने अन्न बैंक में अन्नदान किया।इनके अतिरिक्त अजीत कुमार सिंह,प्रोफेसर अरूण,नंदन कानू,जितेंद्र झा,चंद्रशेखर राय, अधिवक्ता बैधनाथ राय,अमर कुशवाहा,विनय कुमार विमल ,कृष्णा कुमार सहित कई लोगों ने सक्रिय सहयोग किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संत साहेब चतुर्भुज दयाल दास ने की ।मुख्य अतिथि के रूप मेें अनिल कुमार ‘गुड्डू जी’अधिवक्ता थे। इस अवसर पर महुआ के कुछ प्रिंट मीडिया तथा इलाॅक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों में क्रमशः नवनीत कुमार,सुनील कुमार सिंह,विपिन कुमार,दिलीप यादव,हरि दयाल शास्त्री, राहुल कुमार,पारस कुमार तथा श्री मिश्रा जी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन पप्पू कुमार ने किया।