स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब ने डे नाईट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का किया आयोजन

(मंदरौली में डे नाइट वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन)
दैनिक खोज खबर, छपरा
सारण जिले के मंदरौली गाँव के बेसिक स्कूल के खेल मैदान में एक दिवसीय वॉलीबाल डे-नाईट टूर्नामेंट का आयोजन स्वामी विवेकानंद युवा मंडल मंदरौली के द्वारा आयोजित हुआ।

इसमें कुल आठ टीमों ने भाग लिया जबकि अंतिम चार में जगह बनाने में मढ़ौरा, पुरे छपरा, बजहिया एवं गरीबचक की टीम सफल रही। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमनौर के विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाब थे।

साथ में बसंत सिंह भी मौजूद रहे। सफलता पूर्वक इस खेल कार्यक्रम के सञ्चालन के उपरांत संस्था के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की इस प्रकार के खेल से युवाओ में खेल भावना का विकाश और खेल के प्रति लोगो का झुकाव बढ़ेगा। साथ ही संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्यों में सत्येंद्र सिंह ,विकास सिंह, विशाल ,राकेश, विश्वजीत ,मंतोष आशुतोष ,सोनू धीरज, शुभम ,रितेश आदि का सहयोग सराहनीय रहा।




Recent Comments