अश्लील गीत गाने से मना करने पर मारपीट

परवेज अख्तर/सिवान;

भगवानपुर हाट. साघर सुल्तानपुर गांव निवासी स्व. देवशरण महतो की पत्नी ने थाने में आवेदन देकर तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाई है. उसने अपने आवेदन में कहा है कि अश्लील गीत गाने से मना करने के कारण अब्बास मियां, उनकी पत्नी नूर जहां खातून, बेटी चुनमुन खातून द्वारा उसे व उसके पुत्र कृष्ण कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया गया. उसके बेटे कृष्ण कुमार के आंख पर वार करने के कारण उसके आंख में गम्भीर चोट आई है. घायल का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु सिवान रेफर कर दिया गया है. अपने आवेदन में सुनीता कुंवर द्वारा गले से मंगल सूत्र निकाल लेने का भी आरोप लगाई है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.
——————