उपस्वास्थ्य केंद्र बंद करने को ले प्रदर्शन
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान ) : प्रखंड के तेलकथु स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र के बंद होने को स्थानीय ग्रामीणों ने गुरुवार को स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच
प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने केंद्र को चालू करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में ग्रामीणों में बालखिला यादव, बालचंद यादव, बैजनाथ यादव, चंदेश्वर यादव, सुखराम यादव, हीरालाल यादव, सूरज नाथ यादव, शिवनंदन यादव, राजू यादव, सूरज कुमार यादव,
प्रदीप कुमार यादव आदि शामिल थे।




Recent Comments