सारण :सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों ने चिकित्सक पर कराई प्राथमिकी दर्ज
@चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
——
राजू सिंह की रिपोर्ट
——
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के पुछरी गांव में पिछले दिनों बोलेरो व बाइक की टक्कर में एक युवक के मौत के बाद परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक के उपर लापरवाही का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कन्हौली मनोहर गांव निवासी व मृत युवक राजू राम के परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करा बताया गया है कि उक्त युवक के साथ सड़क दुर्घटना होने के बाद परिजनों ने युवक को पुछरी बजार स्थित निजी किल्निक में इलाज के लिए ले गये। जहां इलाज के बाद युवक स्थिति और बिगाड़ गई। युवक के परिजन इस स्थिति को देख बार बार रेफर करने की बात कहते रहे। लेकिन स्थानीय चिकित्सक ने रुपया ऐठने के मकसद से पीड़ित को नही छोड़ रहा था। बाद में जब चिकित्सक प्रेम कुमार युवक को छोड़ा तब तक युवक की स्थिति और बिगड़ चुकी थी। फिर चिकित्सक ने परिजनों से पच्चीस हजार रुपये ले लिये। इस घटना को लेकर मृतक के चाचा भगेरन राम ने चिकित्सक के उपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। तथा युवक के मौत का कारण चिकित्सक की लापरवाही बताया है। जिस मामले में पुलिस पीड़ित के बयान पर चिकित्सक के उपर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों बोलेरो व बाइक की टक्कर में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया था। जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई थी।




Recent Comments