मढ़ौरा(सारण)। गौरा ओपी क्षेत्र के शिवगंज भाखुरा रोड में नथुआ मंदिर के पास अवैध खनन,परिवहन और भंडारण के विरुद्ध सीओ ने अभियान चलाकर एक बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया है । सीओ रविशंकर पाण्डेय ने बताया कि स्वराज ट्रैक्टर कम्पनी का 744 एफई पर अवैध लाल बालू का परिवहन किया जा रहा था । चालक मीरा टोला, बैकुंठपुर, गोपालगंज निवासी राहुल कुमार के द्वारा बालू का कोई भी वैध चालान प्रस्तुत नहीं किया गया है। सीओ ने वाहन चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध अवैध खनन, बिना चालान परिवहन और चोरी से बालू बिक्री के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है ।
-/-